उत्तर प्रदेश में भूखण्ड / गाटे का यूनिक कोड देखने की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश राज्य में प्रत्येक भूमि प्लॉट या गाटे को एक अलग पहचान देने के लिए एक विशेष कोड प्रणाली का उपयोग किया जाता है, जिसे यूनिक आइडेंटिफिकेशन कोड (अनूठा पहचान कोड) कहा जाता है। यह कोड भूमि के हर टुकड़े/भाग को अलग करने और उससे जुड़ी जानकारी को व्यवस्थित रखने में मदद करता है। राजस्व विभाग इस कोड को जारी करता है और इसे सरकारी रजिस्टरों में सुरक्षित रूप से दर्ज किया जाता है।

इस आर्टिकल में, हमने यूपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से किसी भी भूखंड या गाटे का यह विशेष कोड कैसे प्राप्त करें, इसकी पूरी प्रक्रिया सरल शब्दों में समझाई है। साथ ही, ज़मीन से संबंधित रिकॉर्ड्स की जांच करने के लिए आवश्यक चरणों को विस्तार से बताया गया है।

भूखंड/गाटे का यूनिक कोड जानने की प्रक्रिया

यही आप उत्तर प्रदेश में रहते है और आप अपने भूखंड या गाटे का यूनिक कोड जानना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए कुछ निम्नलिखित चरणों का पालन करना पड़ेगा :-

  • सबसे पहले भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें।
  • होमपेज पर आने के बाद आपको राजस्व ग्राम खतौनी का कोड व भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने विकल्प पर क्लिक करना है ।
  • इसके बाद आपको अपने जिला, तहसील तथा ग्राम को चुनकर आगे बढ़ना होगा।
  • अब आपको अपने खसरा/गाटा संख्या दर्ज करना होगा।
  • संख्या दर्ज करने के लिए आप दिए हुए वर्चुअल कीबोर्ड का ही उपयोग करें।
  • अब भूखंड का खसरा या गाटा संख्या दर्ज करने के बाद आप अपनी स्क्रीन पर उस भूमि के मालिक के नाम के साथ उस भूखण्ड का यूनिक कोड देख सकते है ।

ऊपर दिए गए सभी चरणों का पालन करके कोई भी नागरिक उत्तर प्रदेश में भूखंड/गाटे का यूनिक कोड जान सकता है।

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश में प्रत्येक भूखंड या गाटे को एक विशिष्ट पहचान कोड (यूनिक कोड) आवंटित किया जाता है, जो उस भूमि से जुड़े सभी महत्वपूर्ण राजस्व रिकॉर्ड्स और विवरणों को सुलभ बनाने का मुख्य साधन है। कई बार जानकारी के अभाव या लंबे समय तक उपयोग न करने के कारण भू-स्वामी इस कोड को भूल सकते हैं।

ऐसे में, इस लेख में दी गई चरणबद्ध प्रक्रिया का उपयोग करके वे अपने गाटे का यह अद्वितीय कोड पुनः प्राप्त कर सकते हैं। यूपी भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध यह सुविधा न केवल समय बचाती है, बल्कि ज़मीन से संबंधित कानूनी या प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता भी सुनिश्चित करती है। इस प्रकार, यह कोड भू-स्वामियों के लिए उनकी संपत्ति के प्रबंधन में एक आवश्यक उपकरण के रूप में कार्य करता है।

संबंधित लेख

यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni कैसे देखें?उत्तर प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?
उत्तर प्रदेश में भूखण्ड / गाटे का यूनिक कोड कैसे देखेंजमीन का पुराना रिकॉर्ड UP में कैसे निकालें? जाने पूरी प्रक्रिया
यूपी भूलेख पोर्टल पर राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे जानें?UP Khasra और Khatauni भूलेख पोर्टल से कैसे निकालें?
जमीन का पट्टा क्या होता है? देखें नियम के साथ पूरी जानकारीउत्तर प्रदेश में भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति कैसे जानें?
यूपी में जमीन की रजिस्ट्री करने में कितना खर्चा आता है? जानेंWhat is Bhulekh – भूलेख क्या है?