यूपी भूलेख पर रियल टाइम खतौनी (UP Real Time Khatauni) देखें

रियल टाइम खतौनी एक डिजिटल सेवा है जो वास्तविक समय में उत्तर प्रदेश में भूमि के स्वामित्व और रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देखना संभव बनाती है। इसमें आप भूमि से संबंधित खतौनी, खसरा नंबर, और अन्य भूमि रिकॉर्ड्स की जानकारी को तुरंत देख सकते हैं। UP Bhulekh Portal के जरिए Real Time Khatauni देख सकते हैं।

Real Time Khatauni देखने की प्रक्रिया

रियल टाइम खतौनी (Real Time Khatauni) की नक़ल देखना चाहते है तो निचे दी गयी प्रक्रिया का पालना करे :-

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल – https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें।
  • होमपेज पर “रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा को सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आप भूमि रिकॉर्ड की जांच के लिए जनपद, जिला, तहसील और गांव का नाम चुने।

अब नया पेज पर आप निम्नलिखित विवरणों की मदद से अपने जमीन के रिकॉर्ड को चेक कर सकते हैं.

  • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
  • खाता संख्या द्वारा खोजें
  • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
  • भूमिश्रेणी द्वारा खोजें
  • नामांतरण दिनांक से खोजें
  • अब अपनी भूमि अभिलेख से जुड़ी जानकारी दर्ज करे और खोजें विकल्प पर क्लिक करे, उसके बाद आप अभिलेख का चुनाव करके उद्धरण देखें विकल्प पर क्लिक करे।

ये सब प्रक्रिया का पालन करने के बाद आप रियल टाइम खतौनी देख सकते है।

रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

यदि आप उत्तर प्रदेश डैशबोर्ड -रियल टाइम देखना चाहते हैं, तो होमपेज पर “रियल कटुरस बोर्ड उत्तर प्रदेश” विकल्प पर क्लिक करने के बाद निचे दी गयी जानकारी को देख सकते है:-

  • राजस्व ग्राम खतौनी
  • चकबंदी सर्वे ग्राम
  • गलत फसली ग्राम
  • रूपांतरण ग्राम खतौनी
  • वर्तमान ग्राम खतौनी
  • RTK ग्राम खतौनी
  • RI द्वारा DM को अग्रसारित
  • अनलॉक से लॉक हुई खतौनी
  • SDM Unlock
  • अवशेष खतौनी
  • DM द्वारा SDM को अग्रसारित

Details” पर क्लिक करने के बाद आप विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

रियल टाइम खतौनी के फायदे

रियल टाइम खतौनी का मतलब है कि जमीन से जुड़ी जानकारी तुरंत ऑनलाइन देखी जा सकती है। इसके कई फायदे हैं:-

  • तुरंत जानकारी – किसी भी समय जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन देखा जा सकता है।
  • धोखाधड़ी से बचाव – फर्जी दस्तावेज़ बनाकर जमीन हड़पने की घटनाएं कम होती हैं।
  • समय की बचत – सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • पारदर्शिता – कोई भी व्यक्ति आसानी से जमीन का असली मालिक देख सकता है।
  • किसानों के लिए लाभदायक – किसान आसानी से बैंक से लोन ले सकते हैं क्योंकि उनकी जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होता है।
  • बिक्री और खरीद आसान – जमीन खरीदने और बेचने की प्रक्रिया तेज़ और सुरक्षित हो जाती है।

इससे आम लोगों को काफी सुविधा मिलती है और जमीन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनी रहती है।

संबंधित लेख

यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni कैसे देखें?उत्तर प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?
उत्तर प्रदेश में भूखण्ड / गाटे का यूनिक कोड कैसे देखेंजमीन का पुराना रिकॉर्ड UP में कैसे निकालें? जाने पूरी प्रक्रिया
यूपी भूलेख पोर्टल पर राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे जानें?UP Khasra और Khatauni भूलेख पोर्टल से कैसे निकालें?
जमीन का पट्टा क्या होता है? देखें नियम के साथ पूरी जानकारीउत्तर प्रदेश में भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति कैसे जानें?
यूपी में जमीन की रजिस्ट्री करने में कितना खर्चा आता है? जानेंWhat is Bhulekh – भूलेख क्या है?