Bhulekh UP खसरा / खतौनी की नकल : भूलेख उत्तर प्रदेश 2025

भूलेख यूपी (upbhulekh.gov.in), उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिको के लिए भूलेख ऑनलाइन पोर्टल बनाया है जो उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा स्थापित किया है जिसमे सभी भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बना कर वेब पोर्टल पर आम नागरिकों के लिए उपलब्ध करवा दिया है ।

हम इस पेज पर खसरा, खतौनी की नक़ल निकालने और उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी सरलता से समझाने का कार्य करते है।

भुलेख (रियल टाइम खतौनी) देखें

यदि आप रियल टाइम खतौनी (Real Time Khatauni) की नक़ल देखना चाहते है तो निचे दी गयी प्रक्रिया का पालना करे :-

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल – https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें।
  • होमपेज पर मौजूद “रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा को सबमिट करना होगा
  • इसके बाद आप भूमि रिकॉर्ड की जांच के लिए जनपद, जिला, तहसील और गांव का नाम चुने.

अब नया पेज पर आप निम्नलिखित विवरणों की मदद से अपने जमीन के रिकॉर्ड को चेक कर सकते हैं.

  • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
  • खाता संख्या द्वारा खोजें
  • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
  • भूमिश्रेणी द्वारा खोजें
  • नामांतरण दिनांक से खोजें
  • अब अपनी भूमि अभिलेख से जुड़ी जानकारी दर्ज करे और खोजें विकल्प पर क्लिक करे, उसके बाद आप अभिलेख का चुनाव करके उद्धरण देखें के विकल्प पर क्लिक करे।
  • ये सब प्रक्रिया का पालन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रियल टाइम खतौनी देख सकते है।

यूपी भूलेख पोर्टल पर खतौनी की नकल देखें

उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक खतौनी की नकल देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करे :-

  • सबसे पहले यूपी भूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें।
  • होमपेज पर खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कैप्चा दर्ज करें, और फिर नए पेज पर भूमि रिकॉर्ड की जांच के लिए आप अपना जनपद, तहसील, और ग्राम चुनें।
  • अब नया पेज पर आप निम्नलिखित विवरणों की मदद से अपने जमीन के रिकॉर्ड को चेक कर सकते हैं।
    • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
    • खाता संख्या द्वारा खोजें
    • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
    • नामांतरण दिनांक से खोजें
  • अब अपनी भूमि अभिलेख से जुड़ी जानकारी दर्ज करे और “खोजें” विकल्प पर क्लिक करे।
  • उसके बाद आप अभिलेख का चुनाव करके “उद्धरण देखें” विकल्प पर क्लिक कर दें. ये छोटी सी प्रक्रिया के होने के बाद आपके स्क्रीन पर रियल टाइम खतौनी प्रदर्शित हो जाएग।

जो ग्राम यहाँ नहीं दिख रहे है उन सभी ग्रामों को रियल टाइम खतौनी में देखा जा सकता है

भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जानें

यूपी में यदि आप जमीन या संपत्ति में निवेश करना चाहते है तो आपको संपत्ति से जुडी कुछ बातो को ध्यान रखना होगा की कही जमींन पर किसी प्रकार का कानूनी या वित्तीय विवाद तो नहीं चल रहा है जिसके लिए आप भूखंड के वाद ग्रस्त होने की स्थिति की विकल्प से जाने सकते है जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • होमपेज पर ‘भूखण्ड/ गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर यूपी के जनपद, तहसील औरग्राम का नाम / ग्राम कोड चुने ।
  • अपने जिले, तहसील और गांव का चयन करने के बाद, नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपना खसरा/गाटा संख्या डाल कर खसरा/गाटा संख्या दर्ज करें और ‘गाटा प्रस्थिति’ विकल्प पर क्लिक करदे।
  • अब आपकी स्क्रीन पर जो खुलेगा उसमे आप देख सकते है की पहले इस खसरा नंबर पर कोई विवाद चल रहा है या नहीं।

भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने

  • भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जानने के लिये upbhulekh.gov.in पोर्टल जाये।
  • होमपेज पर “भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने” विकल्प पर क्लिक करें।
  • जिस जमीन के विक्रय की स्थिति जानना चाहते है उस जगह का जनपद, तहसील, ग्राम का नाम/कोड चुने।
  • जमीन के विक्रय की स्थिति जानने के लिये खसरा/गाटा संख्या दर्ज करके खोजे पर क्लिक करे। अब आपके सामने जमीन की सूचि आयेगी इसमें अपने जमीन को चुनकर “विक्रय प्रस्थिति” पर क्लिक करे।
  • अब आपकी स्क्रीन पर जमीन के विक्रय की सुचना आयेगी इसमें आपको क्रेता और विक्रेता का नाम और अन्य जानकारी दिखाई देगी।

यदि जमीन विक्रय के लिए उपलब्ध नहीं तो आपको स्क्रीनपर क्रय-विक्रय का विवरण उपलब्ध नहीं है। ऐसी सूचना प्राप्त होगी।

ध्यान दे – कृपया 1 जनवरी, 2018 से पहले किए गए संपत्ति लेनदेन की जानकारी के लिए उप-रजिस्ट्रार/रजिस्ट्रार कार्यालय से संपर्क करें।

भू-नक्शा उत्तर प्रदेश देखें

उत्तर प्रदेश के नागरिक अपनी जमीन का नक्शा upbhunaksha.gov.in पोर्टल के जरिए भू-नक्शा ऑनलाइन देख सकते है। इस प्रक्रिया को जाने के लिए निचे देखे :-

  • होमपेज पर District, Tehsil और Village का चयन करें।
  • अब स्क्रीन पर दर्ज की हुई जगह का नक्शा आ जाएगा।
  • यहाँ आप किसी भी प्लॉट नंबर पर क्लिक करके उस प्लॉट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अब आप Plot Report विकल्प पर क्लिक करके उसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं.

Uttar Pradesh Bhulekh

UP Bhulekh सरकार द्वारा आरंभ किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। इसे उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग ने उत्तर प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने और इन रिकॉर्ड्स को वेब पोर्टल के माध्यम से सामान्य नागरिकों के लिए सुलभ बनाने के लिए शुरू किया गया है। भूलेख यूपी की सहायता से उत्तर प्रदेश के सामान्य नागरिक अपने ज़मीन के रिकॉर्ड्स को मोबाइल फ़ोन से ऑनलाइन घर पर देख सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो, भू नक्शा यूपी की जानकारी भी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध भूमि अभिलेख

उत्तर प्रदेश डेटाबेस में संपत्ति से जुडी सभी जानकारी के साथ, सभी पंजीकृत भूमि का विवरण और खाता संख्या के अनुसार दर्ज किया गया है। आपकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • खातेधारक का नाम
  • खातेधारकों की संख्या
  • भूमि का आकार
  • खसरा संख्या और खाता संख्या का विवरण
  • संपत्ति के बदले किए गए लेन-देन का इतिहास, जिसमें बंधक, तीसरे पक्ष के दावे आदि शामिल हैं।
  • खाली संपत्ति, आदि।

यूपी भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे
  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
  • भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
  • खतौनी अंश-निर्धारण की नक़ल देखे
  • राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति
  • निष्क्रांत सम्पति
  • शत्रु सम्पति
  • राजकीय आस्थान
  • यूपी भूलेख संपर्क विवरण

UP Bhulekh पोर्टल संपर्क जानकारी

यदि आपको यूपी भूलेख ऑनलाइन पोर्टल के साथ कोई समस्या है जैसे कि आपके ज़मीन के रिकॉर्ड, खतौनी आदि से संबंधित, या आपको पोर्टल का कोई भी तकनीकी समस्या आ रही है, तो आप नीचे दिए गए ईमेल या नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

कम्प्यूटर सेल
राजस्व परिषद्, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
Email : bhulekh-up[at]gov[dot]in
0522-2217145
केवल सरकारी प्रयोग हेतु – 7080100588
(Mon to Fri 9:30 AM-6:00 PM )

संबंधित लेख

यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni कैसे देखें? उत्तर प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?
उत्तर प्रदेश में भूखण्ड / गाटे का यूनिक कोड कैसे देखेंजमीन का पुराना रिकॉर्ड UP में कैसे निकालें? जाने पूरी प्रक्रिया
यूपी भूलेख पोर्टल पर राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे जानें?UP Khasra और Khatauni भूलेख पोर्टल से कैसे निकालें?
जमीन का पट्टा क्या होता है? देखें नियम के साथ पूरी जानकारीउत्तर प्रदेश में भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति कैसे जानें?
यूपी में जमीन की रजिस्ट्री करने में कितना खर्चा आता है? जानेंWhat is Bhulekh – भूलेख क्या है?